फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: ईवीएम के प्रति जागरूक करेंगे मास्टर ट्रेनर

Thu, 11 Jan 2024 12:04 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
श्रावस्ती। ईवीएम व वीवीपैट के प्रति फैली अफवाह को दूर करने के लिए तहसीलवार जागरूकता केंद्र बनाए गए हैं। यहां बुधवार को मास्टर ट्रेनरों की तैनाती की गई है। लोग ईवीएम से संबंधित जानकारी यहां से ले सकते हैं।
विज्ञापन

लोकसभा चुनाव को लेकर ईवीएम व वीवीपैट के प्रति लोगों को जागरूक किया जाएगा। इसके लिए विधानसभा वार जागरुकता कैंप का आयोजन होगा। यहां अवर अभियंताओं को ईवीएम व वीवीपैट जागरूकता केंद्र पर मास्टर ट्रेनर बनाया गया है।
उप जिला निर्वाचन अधिकारी अमरेंद्र कुमार वर्मा ने बताया कि कलेक्ट्रेट में बनाए गए केंद्र पर बृजेश कुमार, हरीश चंद्र रावत, राजेश कुमार तथा शम्मी अली को तैनात किया गया है। यह लोग केंद्र पर लोगों को ईवीएम व वीवीपैट के माध्यम से जागरूक करेंगे ताकि चुनाव के समय किसी को कोई संशय न रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें