फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: जनता से लूटी पाई-पाई लौटानी होगी, यह है मोदी की गारंटी

Sun, 10 Dec 2023 12:28 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
श्रावस्ती। भाजपा कार्यकर्ताओं ने शनिवार को कलेक्ट्रेट चौराहे पर प्रदर्शन कांग्रेस सांसद धीरज साहू का पुतला जलाया। भाजपा जिलाध्यक्ष उदय प्रकाश त्रिपाठी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने पार्टी कार्यालय से कलेक्ट्रेट चौराहे तक पैदल मार्च किया। जिलाध्यक्ष ने कहा कि कांग्रेस सांसद के घर से भ्रष्टाचार से एकत्र किया हुआ अपार धन मिला है। जो बताता है कि कांग्रेस व राहुल गांधी मोहब्बत की दुकान में भ्रष्टाचार का माल रखते हैं।
विज्ञापन

छह दिसंबर से जारी कांग्रेस सांसद के यहां आयकर छापे के दौरान 200 करोड़ से ज्यादा नकद बरामद हुआ है। यह कानूनी तौर से जब्त की जाने वाली अब तक की सबसे बड़ी रकम होने का अनुमान है। जब्त नोटों की गिनती के लिए मंगाई गई मशीन भी खराब हो गई।
एक तरफ घमंडिया गठबंधन है, जहां भ्रष्टाचार, कमीशनखोरी, लूट खसोट व दलाली की गारंटी है। वहीं दूसरी तरफ प्रधानमंत्री मोदी की गारंटी है। जनता से जो लूटा है, उसकी पाई पाई लौटानी पड़ेगी यह मोदी की गारंटी है।
विज्ञापन

इस दौरान कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस पार्टी व कांग्रेस सांसद का पुतला भी दहन किया। इस मौके पर दिवाकर शुक्ला, पुरुषोत्तम कौशल, अजय वर्मा, अरुण पांडे, संजू तिवारी, राकेश सिंह, अनिल मिश्रा, श्रवण वर्मा, सतीश जायसवाल सहित काफी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें