फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: एसडीएम ने प्रस्तावित परीक्षा केंद्रों का किया सत्यापन

Sun, 10 Dec 2023 12:26 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
कटरा (श्रावस्ती)। इकौना तहसील क्षेत्र में यूपी बोर्ड के प्रस्तावित परीक्षा केंद्रों का सत्यापन एसडीएम इकौना अरुण कुमार ने शनिवार को किया।
विज्ञापन


उन्होंने सीआरबी इंटर कॉलेज कटरा, जगजीत इंटर कॉलेज इकौना, एडीबीआरएस इंटर कॉलेज बीरपुर, जनता इंटर कॉलेज गोपालपुर, स्वामी विवेकानंद इंटर कॉलेज इकौना, चाणक्य इंटर कॉलेज अंधरपुरवा का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि प्रस्तावित परीक्षा केंद्रों में कोई कमी नहीं मिली। यहां परीक्षा देने आने वाले परीक्षार्थियों को कोई समस्या नहीं होगी। सकी रिपोर्ट डीएम को भेजी जाएगी।
विज्ञापन


ई रिक्शा की टक्कर से अधेड़ घायल
इकौना (श्रावस्ती)। इकौना थाना क्षेत्र के ग्राम गोविंदपुर निवासी राजदत्त (50) शुक्रवार शाम परसौरा आया था। लौटते समय बौद्ध परिपथ पर ई रिक्शा की टक्कर से वह जख्मी हो गया। उसे सीएचसी इकौना में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें