फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: संगीत कार्यक्रम व तिरंगा बाइक रैली के साथ शुरू हुआ हर घर तिरंगा कार्यक्रम

Wed, 13 Aug 2025 12:10 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
कलेक्ट्रेट ​स्थित तथागत हाल में आयोजित तिरंगा महोत्सव में सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करतीं क
विज्ञापन
श्रावस्ती। हर घर तिरंगा कार्यक्रम को लेकर मंगलवार को कलेक्ट्रेट के तथागत सभागार में तिरंगा महोत्सव का आयोजन किया गया। इसमें आयोजित संगीत कार्यक्रम में कलाकारों ने देशभक्ति गीतों पर नृत्य व सांस्कृतिक का कार्यक्रम पेश कर सबका मन मोह लिया। इसके बाद एनसीसी, एनएसएस, सिविल डिफेंस, होमगार्ड व खेल विभाग की ओर से तिरंगा बाइक रैली व तिरंगा साइकिल रैली निकाली गई। डीएम अजय कुमार द्विवेदी, एसपी घनश्याम चौरसिया, सीडीओ शाहिद अहमद, जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि सुनील तिवारी व श्रावस्ती विधायक प्रतिनिधि अवधेश पांडेय ने हरी झंडी दिखाकर इसे रवाना किया।
विज्ञापन

तिरंगा महोत्सव के दौरान आयोजित भव्य तिरंगा संगीत समारोह की शुरूआत जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों ने दीप प्रज्वलित कर की। बीना पांडेय व जसबीर सिंह के दल ने देशभक्ति गीतों पर सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए। वहीं छात्र-छात्राओं ने भी विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। इस मौके पर डीएम ने कहा कि तिरंगा रैली का उद्देश्य लोगों में देशभक्ति की भावना जागृत करना है। सभी लोग 13 से 15 अगस्त के बीच अपने-अपने घरों व संस्थानों आदि पर तिरंगा झंडा फहराकर हर घर तिरंगा कार्यक्रम को सफल बनाएं। इस दौरान स्वयं सहायता समूह की ओर से निर्मित उत्पाद व सूक्ष्म, लघु एवम मध्यम उद्यम विभाग के सहयोग से निर्मित तिरंगा थीम वाली वस्तुओं की बिक्री का मेला भी लगा। कार्यक्रम का संचालन राजकुमार त्रिपाठी ने किया। इस दौरान सीएमओ डॉ. एके सिंह, डीपीआरओ नंदलाल, जिला समाज कल्याण अधिकारी डॉ. अमरनाथ यति व एलडीएम जुगल किशोर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें