फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: सूख रहे जलाशय फिर भी तालाब से निकलवा दिया पानी

Mon, 12 May 2025 01:01 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
आदर्श जलाशय से पंपिंग सेट लगा कर निकाला गया पानी व मछली पकड़ते लोग।
विज्ञापन
गिरंट बाजार (श्रावस्ती)। भीषण गर्मी से तराई में भूगर्भ जल स्तर लगातार गिर रहा है। हालत ये है कि जलाशयों में पानी के अभाव में दरार पड़ने लगी है। वहीं इसके विपरीत जमुनहा भवनियापुर के भट्ठाकुटी स्थित आदर्श जलाशय से मछली पकड़ने के लिए पंपिंग सेट लगाकर पानी निकलवाया जा रहा है। इसकी शिकायत भट्ठाकुटी के स्थानधारी पुजारी ने एसडीएम से मिलकर की है।
विज्ञापन

एसडीएम जमुनहा को दिए शिकायती पत्र में भट्ठाकुटी के स्थानधारी पुजारी संत रामकुमार दास ने कहा है कि मौजूदा समय ताल-तलैया सूख रहे हैं। ऐसे में पशु पक्षियों के सामने पेयजल संकट उत्पन्न है। वहीं दूसरी तरफ प्रधान प्रतिनिधि ने बिना किसी अनुमति के भट्ठाकुटी के पास स्थित आदर्श जलाशय से मछली पकड़वाने के लिए पंपिंग सेट लगाकर पानी निकाला गया है। देखा जाए तो यह तालाब धार्मिक स्थल से जुड़ा है। ऐसे में तालाब से पानी निकालने से न सिर्फ धार्मिक भावना को ठेस पहुंची है, बल्कि हिंदू समुदाय में आक्रोश भी फैल रहा है।
वहीं इसका विरोध करने पर प्रधान प्रतिनिधि की ओर से धमकी दी जा रही है। सोमवार को इस स्थान पर विशाल मेले का आयोजन होना है। ऐसे में धार्मिक भावना व पशु पक्षियों को पेयजल सुविधा मुहैया कराने के लिए तत्काल तालाब में पानी भरवाने की व्यवस्था की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें