फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: बारिश भी नहीं ठंडा कर सकी श्रद्धालुओं का उत्साह

Fri, 25 Sep 2026 11:09 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
 तुलसीपुर क्षेत्र में श्री गणेश प्रतिमा विसर्जन शोभा यात्रा निकालते लोग
विज्ञापन
तुलसीपुर। सोनवा क्षेत्र के ग्राम तुलसीपुर स्थित ब्रह्मदेव स्थान पर चल रहे श्री गणेश पूजा महोत्सव का शुक्रवार को समापन हुआ। इस दौरान बारिश के बीच श्री गणेश प्रतिमा के विसर्जन शोभा यात्रा का आयोजन किया गया। डीजे की धुन पर श्रद्धालु झूमते हुए गणपति बप्पा मोरया के जयकारे लगाते रहे।
विज्ञापन

जिले में लगातार दूसरे दिन भी बारिश होती रही, लेकिन श्री गणेश भक्तों के उत्साह पर इसका कोई असर नहीं दिखा। तुलसीपुर क्षेत्र में निकाली गई शोभा यात्रा में ग्राम पिड़वा, चंदरखा बुजुर्ग, भिठिया चिचड़ी, गौसपुर चौराहा की गणेश प्रतिमाएं शामिल रहीं। इस दौरान श्रद्धालु डीजे की धुन पर नाचते-गाते प्रतिमाओं को लेकर अड़राई गांव के पास स्थित सरयू मुख्य नहर पहुंचे। यहां गणपति बप्पा मोरया के जयकारों के बीच विधि-विधान से प्रतिमाओं का विसर्जन किया गया। शोभा यात्रा के दौरान सोनवा थाने की पुलिस तैनात रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें