फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: मधवाघाट के पास कटान तेज, बंदरहा बाबा मंदिर निशाने पर

Thu, 18 Sep 2025 12:44 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
मधवापुर घाट के निकट कटान करती राप्ती नदी। - संवाद
विज्ञापन
श्रावस्ती/तुलसीपुर। तराई में चार दिन से जारी झमाझम बारिश के बावजूद नेपाल में बारिश न होने से राप्ती नदी का जलस्तर तेजी से घटा है। अब नदी ने कटान तेज कर दी है। राप्ती मधवाघाट के पास कृषि योग्य जमीन को काटते हुए तेजी से बंदरहा बाबा मंदिर की ओर बढ़ रही रही है, इससे लोगों में दहशत का माहौल है।
विज्ञापन


राप्ती नदी के जलस्तर में सोमवार को आई तेजी के बाद से नदी लगातार घट रही है, इसके चलते कटान तेज हो गया है। बुधवार को राप्ती ने मधवाघाट के पास दर्जनों किसानों की 20 बीघा से अधिक जमीन काटकर अपने में समाहित कर ली।

शिकारी चौड़ा गांव निवासी ओमकार ने बताया कि उनका बाग भिनगा-मल्हीपुर मार्ग स्थित बंदरहा बाबा मंदिर के पास है, नदी तेजी से उनके बाग को काटते हुए बंदरहा बाबा मंदिर की ओर से बढ़ रही है।
विज्ञापन


शिकारी चौड़ा निवासी किसान नरेश वर्मा, सुंदर लाल वर्मा, मिश्रीलाल, मस्तराम, नकछेद, भुसैली, जिलाजीत, सुरेश, दौलतराम वर्मा, भड़काऊ व दुक्खीराम आदि ने बताया कि नदी 20 बीघा से अधिक जमीन काट चुकी है। बताते चलें कि राप्ती का जलस्तर बुधवार सुबह छह बजे से 127.40 मीटर पर स्थित बना हुआ है।



उल्टहवा पुल पर देर रात शुरू हुआ आवागमन
एप्रोच मार्ग धंसने से मंगलवार सुबह बहराइच-जमुनहा मार्ग पर आवागन ठप हो गया था और सैकड़ों वाहन मार्ग के दोनों ओर फंस गए थे। देर शाम सड़क पर रोड़ा व पत्थर आदि डालकर आवागमन शुरू करवा दिया गया। हालांकि, अभी भी एप्रोच की आंशिक मरम्मत ही हुई है, इससे इसके फिर धंसने की आशंका है। वहीं, एप्रोच के दूसरे सिरे पर पुल के किनारे बड़ा सा गड्ढा बन गया है, इससे राहगीरों में दहशत का माहौल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें