फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: रोजगार सेवकों का नही जमा हो रहा ईपीएफ

Fri, 25 Aug 2023 12:06 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
श्रावस्ती। ईपीएफ जमा न होने से नाराज रोजगार सेवकों ने बृहस्पतिवार को हरिहरपुर रानी ब्लाक कार्यालय पर एकत्रित होकर विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शन की समाप्ति से पूर्व रोजगार सेवकों ने अपनी आठ सूत्रीय मांगों का मुख्यमंत्री को संबोधित एक ज्ञापन भी मौजूद खंड विकास अधिकारी को सौंपा।
विज्ञापन


प्रदर्शनकारी रोजगार सेवकों का कहना था कि चार अक्टूबर 2021 को मनरेगा कर्मियों के सम्मेलन में हुई घोषणाओं का क्रियान्वयन अभी तक नहीं किया गया है। संगठन स्तर से कई बार इसे लेकर पत्राचार व वार्ता की जा चुकी है।
इसके चलते मौजूदा समय में रोजगार सेवकों को हर मात्र सिर्फ 7,788 रुपये मानदेय ही मिल रहा है। जबकि बीते 22 माह से ईपीएफ खाते में हर माह 2212 रुपए भी जमा नहीं किए जा रहे हैं। नाराज कर्मियों ने मृत्यु की स्थिति में आश्रित को मृतक आश्रित लाभ मुहैया कराने की मांग भी की। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें