फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: मार्ग करवाया जलभराव मुक्त

Sun, 06 Sep 2026 12:12 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
स्कूल जाने के मार्ग पर भरे गंदे पानी को निकालने के लिए पुलिया की सफाई करते कर्मी। 
विज्ञापन
तुलसीपुर। जलनिकासी की समस्या के चलते विकास क्षेत्र जमुनहा ग्राम पंचायत परसोहना के मजरा मनकौरा स्थित प्राथमिक विद्यालय जाने वाला मार्ग बीते कई दिनों से गंदे पानी से घिरा था। इसके चलते छात्र-छात्राओं को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। छात्र गंदे पानी के बीच से या फिर मेढ़ के सहारे खेत पहुंच रहे थे। अभिभावकों ने एसडीएम से जलनिकासी की व्यवस्था करवाने की मांग की थी। इस पर शनिवार को एसडीएम रवि प्रताप सिंह जेसीबी के साथ गांव पहुंचे और बंद पड़ी पुलिया को साफ करवाया। पुलिया खुलने के बाद जलनिकासी शुरू हो गई और विद्यालय जाने वाले मार्ग को आवागमन के लिए दुरुस्त कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें