फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: डिवाइडर से टकराई बाइक, एक की मौत, एक घायल

Sun, 06 Sep 2026 12:10 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
श्रावस्ती। भिनगा क्षेत्र में बहराइच-भिनगा फोरलेन मार्ग पर कलेक्ट्रेट के पास शनिवार को बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में बाइक सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों ने दोनों को संयुक्त जिला चिकित्सालय भिनगा पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने एक को मृत घोषित कर दिया। दोनों बाइक सवारों ने हेलमेट नहीं लगा रखा था।
विज्ञापन

कोतवाली भिनगा क्षेत्र की ग्राम पंचायत आनंदीपुरवा निवासी ओम प्रकाश शनिवार को बाइक से किसी काम से भिनगा बाजार आए थे। उनके साथ गांव के ही रामफल भी थे। दोपहर में काम खत्म होने के बाद दोनों बाइक से घर लौट रहे थे। कलेक्ट्रेट के पास दूसरे बाइक सवार को बचाने के प्रयास में ओम प्रकाश ने बाइक से नियंत्रण खो दिया। बाइक डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगों ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया। चिकित्सकों ने ओम प्रकाश को मृत घोषित कर दिया, जबकि रामफल का उपचार जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें