फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

त्योहारों में सुरक्षा सुदृढ़ रखें सुदृढ़ : डीआईजी

Sat, 18 Jul 2026 12:18 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
पुलिस कार्यालय सभागार में आयोजित बैठक में मौजूद डीआईजी व अन्य।
विज्ञापन
श्रावस्ती। पुलिस उपमहानिरीक्षक देवीपाटन परिक्षेत्र गोंडा अशोक कुमार शुक्ला शुक्रवार को जिला मुख्यालय पहुंचे। उन्होंने पुलिस कार्यालय सभागार में अपराध समीक्षा गोष्ठी की। डीआईजी ने पुलिस व व्यापारियों में बेहतर समन्वय तथा व्यापारियों की सुरक्षा के प्रति सजग रहने का निर्देश दिया। उन्होंने वांछितों, इनामियों, वारंटियों की गिरफ्तारी व लंबित विवेचनाओं के समयबद्ध निस्तारण का निर्देश दिया। श्रावण मास व आगामी त्योहारों में सुरक्षा सुदृढ़ रखने, रात्रि गश्त व संदिग्धों की चेकिंग के निर्देश दिए। साइबर अपराधों की रोकथाम व सोशल मीडिया की निगरानी के निर्देश भी दिए गए। डीआईजी ने थाना प्रभारियों को परिसर की सफाई, अभिलेखों के रखरखाव और पुलिस कर्मियों के अनुशासन में सुधार लाने को कहा। उन्होंने फरियादियों से सम्मानजनक व्यवहार कर मित्र पुलिस की छवि बेहतर बनाने को भी कहा। इस मौके पर एएसपी चन्द्रकेश सिंह, प्रतिसार निरीक्षक अखिलेश कुमार सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें