फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: जिले के होनहारों ने उत्तीर्ण की नीट

Sat, 18 Jul 2026 12:13 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
आशीष व शो​भित।
विज्ञापन
श्रावस्ती। राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट) का परिणाम बृहस्पतिवार को घोषित हुआ। इसमें जिले के भी कई होनहारों ने सफलता अर्जित कर नाम रोशन किया। नीट उत्तीर्ण करने वाले अभ्यर्थियों को सरकारी मेडिकल कॉलेज में भी प्रवेश मिल गया है। जमुनहा क्षेत्र के पटना वीरगंज निवासी शोभित यादव ने नीट में 720 में से 576 अंक प्राप्त कर ऑल इंडिया रैंक 19805 हासिल की। साथ ही उन्हें एमबीबीएस की पढ़ाई के लिए सरकारी मेडिकल कॉलेज में प्रवेश मिला है। उनकी प्रारंभिक शिक्षा लॉर्ड कृष्णा पब्लिक इंटर कॉलेज में हुई। उन्होंने बताया कि कठिन परिश्रम व लगन से कुछ भी हासिल किया जा सकता है। शोभित की सफलता से परिवार में खुशी का माहौल है। इसी तरह से गिलौला क्षेत्र के ग्राम तुलसीपुर निवासी आशीष वर्मा ने भी नीट में 566 अंक प्राप्त कर ऑल इंडिया रैंक 25636 हासिल की।। आशीष की प्रारंभिक शिक्षा तुलसीपुर स्थिति श्री मेवालाल सियाराम पटवारी इंटर कॉलेज में हुई। इसके बाद वह तैयारी के लिए कोटा (राजस्थान) चले गए। आशीष की सफलता से परिजनों में खुशी है।
विज्ञापन

आशीष व शोभित।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें