फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाढ़ से पहले मुनादी कराएं : डीएम

Sun, 27 Sep 2026 12:51 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
अशरफनगर गांव का निरीक्षण करतीं डीएम व एसपी।- स्रोत: विभाग
विज्ञापन
श्रावस्ती। राप्ती नदी का जलस्तर बढ़ने से संभावित बाढ़ के मद्देनजर शनिवार को डीएम अन्नपूर्णा गर्ग और एसपी राहुल भाटी ने अति संवेदनशील ग्रामीण क्षेत्रों का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने जिम्मेदारों को नदी के जलस्तर पर लगातार नजर रखने और बाढ़ से पहले ही मुनादी समेत अन्य माध्यमों से लोगों को सतर्क करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


डीएम ने भिनगा क्षेत्र के अशरफ नगर गांव का निरीक्षण कर स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने एसडीएम भिनगा आशीष भारद्वाज को बाढ़ की स्थिति पर लगातार निगरानी रखने के निर्देश दिए। गांव के प्रशासक को मुनादी कराकर ग्रामीणों को सतर्क करने और सुरक्षित स्थानों तक पहुंचाने के लिए पर्याप्त संसाधन तैयार रखने के लिए कहा।

मधवापुर घाट के निरीक्षण के दौरान डीएम ने मार्ग को क्षतिग्रस्त होने से बचाने के लिए प्रभावी कदम उठाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि संभावित बाढ़ को देखते हुए राहत और बचाव कार्य की सभी तैयारियां पूरी रखें, ताकि आपदा की स्थिति में लोगों को तत्काल सहायता उपलब्ध कराई जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें