फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कचरा निस्तारण की करें सुनियोजित व्यवस्था : डीएम

Fri, 07 Aug 2026 11:34 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
श्रावस्ती। कलेक्ट्रेट सभागार में बृहस्पतिवार को जिलाधिकारी अन्नपूर्णा गर्ग की अध्यक्षता में जिला पर्यावरण समिति और जिला गंगा संरक्षण समिति की बैठक हुई। जिलाधिकारी ने पूर्व निर्णयों की समीक्षा कर नामामि गंगे योजना के कार्यों का जायजा लिया।
विज्ञापन

उन्होंने ठोस अपशिष्ट के स्रोत पर ही पृथक्करण के निर्देश दिए। सूखा व गीला कचरा निस्तारण की सुनियोजित व्यवस्था बनाने को कहा। प्लास्टिक अपशिष्ट के घर-घर संग्रह और एकल उपयोग प्लास्टिक प्रतिबंध की जानकारी ली।
विभागीय परिसरों को एकल उपयोग प्लास्टिक मुक्त करने की कार्ययोजना बनाने का निर्देश दिया। चिकित्सालयों में जैव चिकित्सा अपशिष्ट के निस्तारण की व्यवस्था कराने को कहा।
विज्ञापन

बैठक में प्राकृतिक, जैविक खेती को बढ़ावा देने, सीवरेज ट्रीटमेंट इन्फ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट तथा छोटे तालाबों व बूढ़ी राप्ती के पुनरोद्धार पर भी चर्चा हुई। बैठक का संचालन प्रभागीय वनाधिकारी धनराज मीणा ने किया।
विज्ञापन

इस मौके पर सीडीओ शाहिद अहमद, डीडीओ रामसमुझ, उप कृषि निदेशक रामाश्रय यादव, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डाॅ. सुनील कुमार सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें