श्रावस्ती। इकौना कस्बे की मुख्य बाजार व हाईवे की पटरियों पर अतिक्रमण को शुक्रवार की रात अभियान चलाकर हटवाया गया। पुलिस टीम के साथ पहुंचे थाना प्रभारी परमानंद तिवारी ने सड़क की पटरियों पर लगे ठेलों, रेहड़ी, ई रिक्शा को हटवाया। थाना प्रभारी ने बताया कि यातायात व्यवस्था सुदृढ़ करने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। दोबारा अतिक्रमण मिलने पर विधिक कार्रवाई की जाएगी।