मिर्जापुर चौराहे पर अतिक्रमण हटवाते पुलिसकर्मी।
- फोटो : मिर्जापुर चौराहे पर अतिक्रमण हटवाते पुलिसकर्मी।
श्रावस्ती। सुगम यातायात व्यवस्था के लिए पुलिस अतिक्रमण हटाओ अभियान चला रही है। इसके तहत हरदत्तनगर गिरंट क्षेत्र की सड़कों से अतिक्रमण हटवाया गया। थानाध्यक्ष महिमा नाथ उपाध्याय ने मिर्जापुर चौराहे पर मंगलवार शाम सड़क की पटरियों से अवैध कब्जा हटवाया। साथ ही भविष्य में अतिक्रमण मिलने पर कार्रवाई की चेतावनी दी। (संवाद)