फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: सेवायोजन अधिकारी व डीसी मनरेगा का कटा वेतन, कारण बताओ नोटिस

Fri, 16 May 2025 01:20 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
श्रावस्ती। कलेक्ट्रेट सभागार में बृहस्पतिवार को आईजीआरएस पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों के निस्तारण की समीक्षा बैठक डीएम अजय कुमार द्विवेदी की अध्यक्षता में हुई। इस दौरान डीएम ने जिला सेवायोजन अधिकारी व डीसी मनरेगा के गैरहाजिर रहने पर उनका एक दिन का वेतन काटने व कारण बताओ नोटिस जारी करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

डीएम ने आईजीआरएस पोर्टल पर असंतुष्ट फीडबैक मिलने पर नाराजगी जाहिर करते हुए अधिकारियों को फटकार लगाई। साथ ही पोर्टल पर डिफाल्टर होने वाली शिकायतों की आख्या निस्तारित करते हुए अपलोड करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि सभी विभाग कम से कम 80 प्रतिशत से ऊपर संतुष्ट फीडबैक रखने का प्रयास करें। जिससे जिले की रैंकिंग प्रभावित न हो। इस दौरान डीएम ने शासन से जारी अप्रैल की आईजीआरएस रैंकिंग में जिले को प्रदेश में पहला स्थान मिलने पर जिला प्रशासन व पुलिस प्रशासन के 41 अधिकारियों व कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।
सीडीओ शाहिद अहमद, एडीएम अमरेंद्र कुमार वर्मा, एसडीएम प्रवीण यादव, शिकायत लिपिक/नाजिर चंद्रमौली श्रीवास्तव, ई-डिस्ट्रिक्ट मैनेजर शरद श्रीवास्तव को उनके विशेष योगदान के लिए डीएम ने प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। विगत दिनों मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान के तहत जिले को प्रथम स्थान मिलने पर नोडल अधिकारी/एसडीएम पीयूष जायसवाल को प्रशस्ति पत्र दिया। इस मौके पर सीएमओ डॉ. एके सिंह, सभी एसडीएम, तहसीलदार, नायब तहसीलदार आदि अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें