श्रावस्ती। राजकीय आईटीआई भिनगा में 30 मई को रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। प्रधानाचार्य विनोद कुमार गुप्ता ने बताया कि रोजगार मेले में दो प्राइवेट कंपनियां प्रतिभाग करेंगी। कंपनी के प्रतिनिधियों की ओर से मशीन ऑपरेटर व टेक्नीशियन के पद पर साक्षात्कार के माध्यम से चयन किया जाएगा। इसमें प्रतिभाग करने के लिए अभ्यर्थियों को हाईस्कूल से लेकर सभी शैक्षिक दस्तावेज, आधार कार्ड, मोबाइल नंबर, फोटो आदि लाना अनिवार्य है।