वीरपुर। कटरा विद्युत उपकेंद्र में एयरपोर्ट के लिए स्वतंत्र फीडर का निर्माण कराया जा रहा है। फीडर के लिए बनाए जा रहे भवन के नीचे 11 हजार की हाईटेंशन लाइन का केबल पड़े होने से निर्माण में बाधा उत्पन्न हो रही है। ऐसे में भवन निर्माण को गति प्रदान करने के लिए सोमवार को केबल हटाने का कार्य किया जाएगा। जेई विकास चंद्र ने बताया कि केबल हटाने की प्रक्रिया के दौरान क्षेत्र में सुबह सात बजे से शाम छह बजे तक बिजली आपूर्ति पूरी तरह से बाधित रहेगी।