श्रावस्ती। जिले में जिला पंचायत राज अधिकारी (डीपीआरओ) का पद लगभग चार माह से रिक्त चल रहा था। ऐसे में परियोजना निदेशक (पीडी) को डीपीआरओ का प्रभार सौंपा गया था। शासन ने शनिवार को गोरखपुर में जिला पंचायत राज अधिकारी के पद पर तैनात रहे नीलेश प्रताप सिंह को श्रावस्ती में स्थानांतरित किया गया है। हालांकि अभी तक उन्होंने पदभार ग्रहण नहीं किया है।