फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: 200 गांवों की बिजली आपूर्ति ठप

Sun, 07 Sep 2025 12:42 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
 गिलौला पावर हाउस में फीडर स्थापित करते कर्मी। - संवाद
विज्ञापन
गिलौला। विद्युत उपकेंद्र गिलौला में शुक्रवार शाम शॉर्ट शर्किट से लगी आग के चलते ठप हुई आपूर्ति शनिवार को भी बहाल नहीं हो सकी। आपूर्ति बाधित होने से 200 गांवों की आबादी को परेशानी का सामना करना पड़ा। परेशान ग्रामीण शनिवार को दिन भर उपकेंद्र का चक्कर काट कर आपूर्ति बहाल होने की जानकारी लेते दिखे।
विज्ञापन



गिलौला विद्युत उपकेंद्र से लगभग 200 गांवों की लाखों की आबादी को आपूर्ति मिलती है। शुक्रवार शाम शार्ट सर्किट से उपकेंद्र में आग भड़क गई थी। कर्मचारी जब तक आग पर काबू पाते, इनकमिंग फीडर सहित दो फीडर जलकर राख हो गए थे।

विभागीय जिम्मेदारों ने ग्रामीणों को चार से पांच घंटे में आपूर्ति बहाल होने का आश्वासन दिया था, लेकिन शनिवार शाम तक नया फीडर स्थापित होने की कवायद चलती रही। इससे ग्रामीण शनिवार की रात भी आपूर्ति बहाल न होने को लेकर चिंतित रहे।
विज्ञापन


बिजली विभाग के अधिकारी व कर्मचारी शनिवार को भी चार-पांच घंटे में आपूर्ति बहाल होने का दावा करते रहे। आपूर्ति की जानकारी लेने उपकेंद्र पहुंचे नंदलाल, अनूप, शिवकुमार व शनि आदि ने बताया कि बिजली आपूर्ति ठप होने से सबसे ज्यादा परेशानी छोटे बच्चों को हो रही है। इन्वर्टर भी डिस्चार्ज हो गए हैं, मोबाइल भी चार्ज नहीं हो पा रहे हैं।
विज्ञापन




नया फीडर स्थापित करने का काम लगातार जारी है। देर रात तक बिजली आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी।
-देवकी नंदन, जेई
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें