फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रामीण क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति व्यवस्था ध्वस्त

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रावस्ती। ग्रामीण क्षेत्रों को दी जाने वाली विद्युत आपूर्ति भगवान भरोसे है। पुराने तार व जर्जर पोल के सहारे मिलने वाली यह आपूर्ति कब ठप हो जाए। इसका कोई ठिकाना नहीं रहता। वहीं आए दिन हो रही शॉर्ट सर्किट कब किसी बड़ी दुर्घटना का कारण बन जाए। इसका अंदाजा लगाना मुश्किल है। इसकी लगातार शिकायतों के बावजूद निगम की ओर से ध्यान न दिए जाने के कारण स्थानीय लोगों में नाराजगी है।
विज्ञापन

जिले के ग्रामीण क्षेत्रों को आज भी जर्जर विद्युत पोल व तार के सहारे आपूर्ति दी जा रही है। वहीं कस्बों व बाजारों में विद्युत पोल पर लटक रहे तार व तारों के मकड़जाल के कारण आए दिन शॉर्ट सर्किट होती रहती है। इतना ही नहीं बदहाल व्यवस्था के कारण उपभोक्ताओं को आए दिन लोग वोल्टेज व अघोषित कटौती का दंश झेलना पड़ रहा है। ऐसी स्थिति सिर्फ दूर दरज क्षेत्र ही नहीं बल्कि जिले के सभी प्रमुख कस्बों व बाजारों का भी है। जहां उत्पन्न समस्या के कारण उपभोक्ताओं को कई कई दिन विद्युत आपूर्ति के लाभ से वंचित होना पड़ता है।
ऐसा ही कुछ सिरसिया विकास क्षेत्र के जोखवा बाजार में देखने को मिला। जहां बाजार को दी जाने वाली विद्युत आपूर्ति के लिए बिछाया गया हाईटेंशन तार पूरी तरह से जर्जर हो चुका हैं। जिसे लगातार शिकायत के बाद भी बदला नहीं जा रहा है। जिसके कारण यहां आए दिन शॉर्ट सर्किट होती रहती है। ऐसा ही कुछ रविवार रात देखने को मिला। जहां बाजार में लगे जर्जर तार से हुई शॉर्ट सर्किट के कारण विद्युत लाइन टूट कर सड़क पर गिर गई। जबकि इस मार्ग से नियमित क्षेत्रवासियों का आना जाना रहता है।
विज्ञापन

बिजली निगम की यह लापरवाही कब किसी बड़ी दुर्घटना का कारण बन जाए। इसकी संभावना से इंकार नहीं किया जा सकता है। समस्या पर ध्यान न देने से लोगों में भारी नाराजगी है। वहीं इस बारे में अधिशाषी अभियंता विद्युत रमाशंकर मौर्य बताते हैं कि जानकारी मिली है। जल्द ही समस्या का स्थाई समाधान कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें