फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: विद्युत उपकेंद्र का नहीं उठता फोन, जांच के लिए पहुंचीं डीएम

Sat, 21 Oct 2023 12:35 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
- विद्युत उपकेंद्र भिनगा के निरीक्षण में मिलीं तमाम खामियां
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
श्रावस्ती। विद्युत उपकेंद्र भिनगा का डीएम ने शुक्रवार को औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्हें पूरे परिसर की स्थिति अस्त व्यस्त मिली। इसके अतिरिक्त उपभोक्ताओं की समस्याओं के निस्तारण के लिए कोई व्यवस्था न होने पर उन्होंने नाराजगी जताई। यहां फोन पर मिलने वाली शिकायत की संख्या कम पाई गई। डीएम कृतिका शर्मा ने पूछा कि क्या यहां विद्युत कटौती या फाॅल्ट की ऑनलाइन शिकायतें नहीं आतीं या कर्मचारी उपभोक्ताओं की शिकायत सुनने के लिए फोन ही नहीं उठाते। उन्होंने कहा कि वे स्वयं फोन करेंगी। यदि फोन नहीं उठा तो संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान पूरे परिसर में गंदगी देखी गई। इस दौरान उन्होंने बिजली चोरी, फाॅल्स मीटर रीडिंग पर रोक लगाने के साथ रोस्टर के मुताबिक विद्युत आपूर्ति देने, खराब ट्रांसफार्मर को बदलने, बार-बार कटौती का लेखा जोखा रजिस्टर में अंकित करने के लिए ठोस कदम उठाने को कहा, ताकि उपभोक्ताओं को दिक्कत न हो। इस मौके पर अधिशासी अभियंता विद्युत रणजीत चौधरी, एसडीओ नील मिश्रा सहित सहायक अभियंता सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें