फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: केबल जलने व पेड़ गिरने से रात भर ठप रही बिजली

Tue, 05 Aug 2025 12:42 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
श्रावस्ती। दो दिन से जारी झमाझम बारिश का असर बिजली आपूर्ति व्यवस्था पर भी पड़ने लगा है। रविवार की रात 132 केवीए की भूमिगत लाइन जलने व तार पर पेड़ गिरने से दो दर्जन से अधिक गांवों व शहर के कई मोहल्लों की बिजली आपूर्ति बाधित रही। इससे 50 हजार से अधिक की आबादी प्रभावित हुई। सोमवार सुबह आपूर्ति बहाल हो सकी।
विज्ञापन


रविवार शाम लगभग सात बजे बरसात के चलते 132 केवीए विद्युत उपकेंद्र भिनगा की भूमिगत लाइन जल गई। इससे भंगहा व लक्ष्मननगर क्षेत्र के दो दर्जन से अधिक गांवों की बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। बिजली कर्मियों ने लाइन सही कर आपूर्ति बहाल करने का प्रयास किया, लेकिन बारिश के चलते लोगों को अंधेरे में रात गुजारनी पड़ी।

उधर, बारिश के चलते फाल्ट आने से असरफ नगर फीडर से जुड़े गांवों में भी घंटों बिजली आपूर्ति बाधित रही। शिवगढ़ निवासी ग्रामीण मायाराम वर्मा ने बताया कि पूरी रात बिजली कटी रही। सोमवार सुबह थोड़े समय के लिए बिजली आई और फिर चली गई।
विज्ञापन


नगर पालिका भिनगा क्षेत्र में भी बारिश के चलते बिजली आपूर्ति व्यवस्था बेपटरी रही। रविवार रात कोतवाली के पास तार पर पेड़ गिरने से हनुमानगढ़ी समेत आधा दर्जन मोहल्लों की बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। सोमवार सुबह बिजली आई, लेकिन लगभग 11 बजे एचटी लाइन टूट कर गिर जाने से एक बार फिर शहरी क्षेत्र की बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। इसके लगभग चार घंटे बाद आपूर्ति फिर से बहाल हो सकी।



सूचना मिलते ही सभी जगह आए फाल्ट को सही करवा दिया गया। बारिश के चलते फाल्ट दुरुस्त करने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सोमवार दोपहर तीन बजे से सभी जगह सुचारू रूप से निर्बाध बिजली आपूर्ति जारी है।
विज्ञापन

-राजनरायन, एक्सईएन, पावर कार्पोरेशन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें