फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निजीकरण के विरोध में आज से विद्युत कर्मियों की हड़ताल

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रावस्ती। पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम के निजीकरण के प्रस्ताव के विरोध में विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति ने सोमवार से अनिश्चित कालीन हड़ताल की घोषणा की है। कर्मचारियों के हड़ताल पर जाने से जिले में जुगाड़ से चल रहे फीडर संचालन को लेकर नई मुसीबत खड़ी हो सकती है। इससे एक लाख सत्रह हजार उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना कर पड़ सकता है। वहीं कर्मचारियों की अनिश्चित कालीन हड़ताल को देखते हुए रविवार से ही सभी विद्युत उपकेंद्रों पर पुलिस व पीएसी बल तैनात किया जा रहा है।
विज्ञापन

सरकार पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम का निजीकरण करना चाहती है। इसका विरोध विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति कर रही है। अभी तक विरोध दर्ज कराने के लिए संघर्ष समिति ने जिले में तीन घंटे तक सांकेतिक कार्य बहिष्कार करने के साथ मशाल जुलूस निकाला था। अब समिति ने सोमवार से कार्य बहिष्कार करने की घोषणा की है। उनके इस आंदोलन को संविदा कर्मी भी समर्थन दे रहे हैं। इससे सोमवार से अधिशासी अभियंता पावर कॉर्पोरेशन सहित निगम के 42 कर्मचारी व उनके समर्थन में 179 संविदा कर्मी भी हड़ताल पर रहेंगे।
इससे जिले के एक लाख सत्रह हजार उपभोक्ताओं को समस्या का सामना करना पड़ सकता है। कर्मचारियों की अनिश्चित कालीन हड़ताल को देखते हुए रविवार से ही सभी विद्युत उपकेंद्रों पर पुलिस व पीएसी बल तैनात किया जा रहा है। रविवार को क्षेत्रों में तैनात एसडीएम अपने अपने क्षेत्रों के उपकेंद्रों का जायजा लेकर यह भी जानने का प्रयास करते दिखे कि हड़ताल अवधि में उपकेंद्र का संचालन कैसे हो। यहां तक कि एसडीएम ने विद्युत कर्मियों से ही सहयोग की अपेक्षा रखते हुए वैकल्पिक रूप से तैनात कर्मचारियों को विद्युत वितरण का प्रशिक्षण देने की अपील की।
विज्ञापन

पूर्वांचल विद्युत निगम के निजीकरण का विरोध सभी कर्मचारी कर रहे हैं। संगठन के आह्वान पर पांच अक्तूबर से अनिश्चित कालीन हड़ताल की जाएगी। इस दौरान विद्युत संचालन की व्यवस्था कौन देखेगा इसके बारे में जानकारी नहीं है। - रमाशंकर मौर्य, अधिशासी अभियंता, पावर कार्पोरेशन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें