फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अधिकारियों ने स्ट्रांग रूम व मतगणना स्थलों का लिया जायजा

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रावस्ती। जिलाधिकारी टीके शिबु ने पुलिस अधीक्षक अरविंद कुमार मौर्य व एएसपी बीसी दुबे के साथ सभी मतगणना स्थलों व स्ट्रांग रूम का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने 02 मई को होने वाली मतगणना के लिए पांचों विकास खंडों में बनाए जा रहे मतगणना स्थलों की तैयारी का जायजा लिया।
विज्ञापन

जहां डीएम ने मातहतों को आवश्यकता अनुरूप टेबल, फर्नीचर, बैरिकेडिंग, मतगणना में लगे अधिकारियों, कर्मचारियों एवं मतगणना एजेंटों के प्रवेश, निकास द्वार व पार्किग स्थल बनाने का निर्देश दिया। इकौना में बनाये गए मतगणना स्थल व स्ट्रांग रूम सत्या द आर्यन स्कूल, गिलौला में बनाये गए मतगणना स्थल व स्ट्रांग रूम राजकीय महाविद्यालय लेंगड़ी गूलर, जमुनहा के मतगणना स्थल व स्ट्रांग रूम चौधरी महाजन लाल गौरव पब्लिक इंटर कॉलेज पटना मल्हीपुर, हरिहरपुररानी में बनाये गए मतगणना स्थल स्ट्रांग रूम जेआरयूबी इंटर कॉलेज पूरे आधारी (बनघुसरा मोड़) जथा सिरसिया के राजकीय इंटर कॉलेज गब्बापुर कला में बनाये गए मतगणना स्थल व स्ट्रांग रूम का निरीक्षण किया।
जहां उन्होंने सभी व्यवस्थाओं को चुस्त दुरुस्त करने का निर्देश दिया। इस दौरान इकौना व गिलौला में उपजिलाधिकारी राजेश कुमार मिश्रा, पुलिस क्षेत्राधिकारी एमपी शर्मा सहित संबंधित खंड विकास अधिकारी मौजूद रहे। वहीं जमुनहा, हरिहरपुररानी व सिरसिया के निरीक्षण के दौरान उपजिलाधिकारी प्रवेंद्र कुमार, पुलिस क्षेत्राधिकारी हौसला प्रसाद, तहसीलदार नारायण सिंह, खंड विकास अधिकारी डॉ. जितेंद्र नाथ दूबे, थाना प्रभारी दद्दन सिंह, सिरसिया में खंड विकास अधिकारी व थाना प्रभारी रामसमुझ प्रभाकर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें