फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुछ अलग रही पहली बार वोट डालने की खुशी

विज्ञापन
मनीषा - फोटो : SRAWASTI
विज्ञापन
श्रावस्ती। जिले के युवा मतदाता ग्राम सरकार के गठन में अपनी भागीदारी को लेकर उत्साहित दिखे। पहली बार वोट डालने का मौका जिन युवाओं को मिला। अधिकांश ने विकास के मुद्दे पर वोट डालने की बात कही। पहली बार मतदान करने वाले मतदाताओं को जब बूथों पर कुरेदा गया तो कि उन्होंने वोट क्यों डाला तो मतदाताओं ने बेबाकी से जवाब दिया।
विज्ञापन

मुझे इस बात की खुशी है कि अब मैं अपने मताधिकार का प्रयोग कर अपने पसंद का जनप्रतिनिधि चुन सकती हूं। यह अधिकार पाकर मैं खुश हूं। वहीं चचेरे भाई का कहना है कि मैने उसे चुना जो गांव चहुंमुखी विकास कर सके।
-कलकलवा निवासी हिमांशी वर्मा व अभिषेक वर्मा
पहली बार मतदन का अपना अलग ही रोमांच होता है। आज हम भी राष्ट्र की मुख्यधारा में जुड़ चुके हैं। सबसे ज्यादा खुशी की बात तो यह है कि आज हमे भी अपने मताधिकार का प्रयोग करने का मौका मिला, हमने भी गांव के विकास को गति देने के लिए अपनी राय देकर अपनी पसंद का प्रतिनिधि चुना।
विज्ञापन

-जमुनहा भवनियापुर निवासी श्वेता गुप्ता
पहली बार मतदान किया इसकी बेहद खुशी है। मै अपनी खुशी का इजहार नहीं कर पा रही हूं। हमने विकास के मुद्दे को लेकर ही मतदान किया। मैंने उसे चुना जिससे हमें गांव के विकास की आश थी।
-भेला गांव निवासी अनीशा देवी
अब हम भी अपने मताधिकार का प्रयोग कर अपनी पसंद का जनप्रतिनिध चुन सकते हैं। इसको लेकर हमरे दिल में बेहद खुशी है। हमने विकास करने वाले को ही मत किया।
-तिलकपुर निवासी चेतना राव
पहली बार मतदान करने से बेहद खुश हूं। सबसे बड़ी खुशी यही रही कि मुझे अपनी पसंद का प्रतिनिध चुनने का मौका मिला।
-तिलकपुर निवासी सर्जिना
पहली बार मतदान कर मैं बेहद खुश हूं। पहली बार मतदान करने का अनुभव बेहद सुखद रहा। सबसे बड़ी खुशी इस बात की है अब गांव के विकास की योजना बनाने में हमारे प्रतिनिधि के रूप में हमारी राय शामिल रहेगी।
-तिलकपुर निवासी रोली
अपने मताधिकार का प्रयोग कर मैं बेहद खुश हूं। हमने सोचकर मतदान किया है। हमारे गांव में आवागमन के बेहतर साधन हों, इसके लिए ही मतदान किया।
-रीता यादव
पहली बार मतदान की अनुभूति काफी अच्छी रही। मैने पानी व सड़क जैसी मूलभूत सुविधाओं सहित विकास के अन्य मुद्दे पर ही मतदान किया।
-मनीषा
मतदान सबसे बड़ा दान है। हमारे एक मत से एक अच्छा इंसान चुन कर हमारा प्रतिनिधित्व कर सकता है। ऐसे में जाति धर्म भाई भतीजावाद से ऊपर उठ कर हमे विकास को महत्व देने वाले को ही अपना रहनुमा चुनना चाहिए।
गांव में विकास का काम अभी भी अधूरा है। वोट इस उम्मीद करने आई हूं कि शायद इस बार कुछ नया विकास हो जाए। विकास करने का वादा करने वाले के साथ साफ सुथरी छवि वाले को ही मतदान किया है।
विज्ञापन

-दसियापुर शांती देवी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें