फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: बाइक की टक्कर से वृद्ध की मौत, युवक गंभीर

विज्ञापन
मृतक सालिकराम। - फोटो : मृतक सालिकराम।
विज्ञापन
इकौना। बौद्ध परिपथ पर पेटहारिया के पास मंगलवार सुबह तेज रफ्तार बाइक की टक्कर लगने से वृद्ध की मौत हो गई, जबकि बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। युवक को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
विज्ञापन

इकौना के मोहम्मदपुर राजा गांव के सालिक राम साहू (50) मंगलवार सुबह कुछ सामान लेने के लिए घर से पैदल निकले थे। बौद्ध परिपथ पर पेटहारिया के पास बाइक से जा रहे ग्राम पंचायत अकबरपुर पिपरी निवासी विक्की (30) सालिक राम से टकरा गए। विक्की किसी कार्य से कटरा जा रहे थे और अचानक बुजुर्ग के सामने से आने से बाइक को नियंत्रित नहीं कर पाए। हादसे में दोनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। डायल 112 पुलिस ने दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र इकौना पहुंचाया। वहां से चिकित्सकों ने विक्की को जिला अस्पताल भिनगा और सालिक राम को मेडिकल कॉलेज बहराइच रेफर कर दिया। मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान सालिक राम की मौत हो गई। उनकी मौत की सूचना घर पहुंची तो परिजनों में चीख-पुकार मच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें