फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

24 घंटे में नहीं मिला कोई कोरोना संक्रमित

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रावस्ती। जिले में पिछले 24 घंटे में कोई नया कोरोना संक्रमित नहीं मिला। इससे स्वास्थ्य विभाग ने राहत महसूस की। जिले में अब मात्र आठ कोरोना संक्रमित हैं जिनका इलाज किया जा रहा है। वहीं पचास लोग स्वस्थ होकर घर जा चुके हैं।
विज्ञापन

जिले में लौटने वाले प्रवासी कोरोना संक्रमण को फैलाने के मुख्य माध्यम बने हैं। इनके संपर्क में आने से चिकित्सक व न्यायालय कर्मी सहित कुल 58 लोग कोरोना पॉजिटिव हो गए थे। जिले में अब तक 5702 लोगों का सैंपल जांच के लिए भेजा गया जिनमें से 5159 लोगों की रिपोर्ट जिले को प्राप्त हो चुकी है। इनमें से 5103 की जांच रिपोर्ट निगेटिव आई जबकि 59 लोगों की रिपोर्ट में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई।
वहीं 543 लोगों की जांच रिपोर्ट जिले को अब तक प्राप्त नहीं हो सकी है। रविवार को जिले में 450 लोगों का सैंपल जांच के लिए और भेजा गया है जिसकी रिपोर्ट का इंतजार है। जिले में मिले 59 कोरोना संक्रमित लोगों में से 50 लोग स्वस्थ होकर अपने घर जा चुके हैं जबकि एक वृद्ध की इलाज के दौरान लखनऊ में मौत हो गई थी।
विज्ञापन

जिले में मौजूदा समय आठ कोरोना पॉजिटिव का लेबिल वन हास्पिटल में इलाज चल रहा है। जिले में कुल 33 स्थानों को कंटेनमेंट जोन बनाया गया था। इनमें से 15 कंटेनमेंट जोन अब भी एक्टिव हैं। इनमें दीवानी न्यायालय परिसर भी शामिल है जहां लगाई गई बैरीकेडिंग को रविवार रात किसी मवेशी अथवा स्थानीय निवासी द्वारा गिरा दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें