फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: भिनगा में जलजमाव से निपटने की कवायद शुरू

Mon, 05 May 2025 12:44 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
​भिनगा नगर में शुरू हुई नालियों की सफाई।
विज्ञापन
श्रावस्ती। बरसात में इस बार भिनगा नगर में जलभराव की समस्या न हो, इसकी कवायद शुरू कर दी गई है। नगर पालिका प्रशासन की ओर से एक तरफ जहां नगर में नालियों की सफाई कराई जा रही है। वहीं दूसरी तरफ नालों की सिल्ट सफाई का कार्य शुरू कराया गया है। यही नहीं लोगों के घरों का कूड़ा कचरा नालियों में न पहुंचे इसके लिए डोर टू डोर कूड़ा एकत्र कराया जा रहा है।
विज्ञापन

विगत वर्षों हल्की बरसात के बाद ही भिनगा के संतोषी माता मंदिर, नई बाजार, खलवा बाजार सहित कई स्थानों पर जलजमाव की समस्या उत्पन्न हो जाती थी। इससे बरसात के दिनों में न सिर्फ लोगों को आवागमन में असुविधा होती थी, बल्कि बरसात का पानी अंजुमन मार्केट सहित नई बाजार में लोगों के घरों व दुकानों में प्रवेश कर जाता था। इस बार ऐसी समस्या न हो इसके लिए डीएम अजय कुमार द्विवेदी ने नगर पालिका परिषद भिनगा व नगर पंचायत इकौना प्रशासन को बरसात से पूर्व इस समस्या का समाधान कराने का निर्देश दिया है। इसके अनुपालन में नगर पालिका परिषद भिनगा की ओर से नगर की सभी नालियों व नालों की सफाई के लिए अभियान चलाया जा रहा है।
ईओ डॉ. अनीता शुक्ला ने बताया कि सफाई कर्मियों की टीम गठित कर गली मोहल्लों सहित नई व पुरानी बाजार में नाली व नालों की सफाई का कार्य किया जा रहा है। जल्द ही मुख्य नाले की भी सफाई का कार्य पूरा करा लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें