फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेटों के साथ बेटियों को भी करें शिक्षित

विज्ञापन
हरदत्त नगर गिरंट स्थित राम खेलावन इंटर कालेज में आयोजित चैपाल में मौजूद ग्रामीण। - फोटो : SRAWASTI
विज्ञापन
श्रावस्ती। अशिक्षा समाज के सर्वांगीण विकास में बाधक है। इस लिये सभी लोगों को यह संकल्प लेना होगा कि वह अपने बच्चों को शिक्षित बनाएं। यह भी ध्यान रखें कि बिना भेदभाव के बेटों के साथ साथ बेटियों को भी शिक्षित करें। जिले में शिक्षा की अलख जगेगी तो निश्चित ही यहां के बच्चे व देश के भाग्य विधाता पढ़ लिखकर उच्च पदों पर आसीन होंगे। इससे निश्चित ही जिले का देश व दुनिया में नाम होगा।
विज्ञापन

यह बातें शनिवार को हरदत्त नगर गिरंट स्थित राम खेलावन इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन की ओर से आयोजित जनजागरण चौपाल में जिलाधिकारी ओपी आर्य ने कहीं।
उन्होंने कहा कि श्रावस्ती शिक्षा व स्वास्थ्य के क्षेत्र में प्रदेश में काफी पीछे है। यह चिंता का विषय है। इसलिए लोग संकल्प लें कि वह बिना भेदभाव के अपने बेटों के साथ बेटियों को भी शिक्षित करेंगे। सभी बेटे व बेटियां शिक्षित होकर उच्च मुकाम हासिल करें, तथा समाज को तरक्की की ओर ले जाएं।
विज्ञापन

सरकार शिक्षा व स्वास्थ्य के क्षेत्र में कई योजनाओं का संचालन कर रही है। लोग जागरूक हो योजनाओं का लाभ लें। जिले में बाल विवाह की कुरीति है। इसे रोकना बेहद जरूरी है। लोग यह शपथ लेकर जाएं कि वह अपने बेटों और बेटियों का बाल विवाह कदापि नहीं करेंगे। साथ ही अपने आस पड़ोस के लोगों को भी बाल विवाह न करने के लिए प्रेरित करेंगे।
सरकार की सभी योजना को धरातल पर उतारने का प्रयास होगा। जिससे कोई भी गरीब, असहाय व निर्बल व्यक्ति वंचित न रहे। चौपाल में समाज कल्याण, प्रोवेशन विभाग, श्रम विभाग, पिछ़डा वर्ग, दिव्यांगजन विभाग, पूर्ति विभाग, स्वास्थ्य विभाग, आईसीडीएस सहित अन्य विभागों की ओर से स्टाल लगाकर पात्रों का पेंशन फार्म भी भरवाया गया।
इस मौके पर डीएम ने विद्यालय परिसर में पीपल, बरगद, पाकड़ का पेड़ लगाकर लोगों को पौधरोपण के लिए प्रेरित भी किया। इस दौरान डीएफओ एपी यादव, एसडीएम जमुनहा मायाशंकर यादव, सीओ हौसला प्रसाद, पीडी, डीसी एनआरएलएम, जिला समाज कल्याण अधिकारी, पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी, जिला कार्यक्रम अधिकारी सहित अन्य अधिकारी व ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें