फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: विद्यार्थियों को पर्यावरण के प्रति जागरूक करेगा इको क्लब

Thu, 17 Apr 2025 12:35 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
श्रावस्ती। माध्यमिक विद्यालयों में इको क्लब का गठन किया जाएगा। यह इको क्लब विद्यार्थियों को पर्यावरण के प्रति जागरूक करेगा। इससे विद्यार्थियों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति प्रेरित किया जा सकेगा।
विज्ञापन

केंद्र सरकार की ओर से मिशन लाइफ कार्यक्रम के तहत इको क्लब फॉर मिशन लाइफ अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत माध्यमिक विद्यालयों में इको क्लब का गठन किया जाएगा। इसमें विद्यालय के प्रधानाचार्य, एक शिक्षक के साथ ही कक्षा नौ व 10 का एक-एक विद्यार्थी शामिल होगा। जिला समन्वयक माध्यमिक डॉ. विनोद गुप्ता ने बताया कि इको क्लब के गठन का उद्देश्य है कि विद्यार्थियों को पर्यावरण संरक्षण के लिए प्रेरित किया जा सके। साथ ही पर्यावरण संरक्षण के लिए स्कूल और समुदाय के बीच सहयोग को बढ़ाना, पर्यावरण संबंधी गतिविधियों में भाग लेने के लिए प्रेरित करना है। वहीं पेड़ लगाना और उनकी देखभाल करने के साथ ही जल संरक्षण के प्रति जागरूकता अभियान भी चलाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें