फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: सुबह-सुबह निकली धूप, धान की रोपाई तेज

Tue, 21 Jul 2026 10:50 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
धान की रोपाई करतीं महिलाएं
विज्ञापन
श्रावस्ती। तीन दिनों तक रुक-रुक कर हुई बारिश के बाद मंगलवार को तेज धूप निकली। धूप के कारण हल्की उमस महसूस हुई, लेकिन दिन भर चली तेज हवा से मौसम सुहाना रहा। लगभग 12 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चली। बारिश थमने से बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों के ग्रामीणों ने राहत की सांस ली, जिन पर बाढ़ का खतरा मंडरा रहा था। मौसम साफ होने से अधिकांश किसानों ने धान की रोपाई तेज कर दी। बिजली गिरने के डर से खेत न जाने वाले किसान भी रोपाई के लिए पहुंचे। किसानों गुरुबचन सिंह, ननके सिंह, गोपाल कुमार, रमेश कुमार और रिंकू ने बताया कि बारिश से पूर्व रोपी फसलें संजीवनी पा गईं। गन्ने की फसल भी लहलहा उठी है। खेतों में पर्याप्त पानी होने से गरीब किसानों ने भी धान की रोपाई तेज कर दी।
विज्ञापन


मौसम विभाग ने जारी किया था अलर्ट
तराई का मौसम लगातार मौसम विभाग के दावाें को भी झुठला रहा है। मौसम विभाग ने मंगलवार को भी जिले में भारी बारिश होने का दावा किया गया था। बारिश के साथ ही गरज-चमक के साथ बिजली गिरने की भी संभावना व्यक्त की गई थी, लेकिन तराई में मंगलवार सुबह से लेकर शाम तक धूप खिली रही। हालांकि बादलों की आवाजाही का सिलसिला दिन भर जारी रहा।

धान की रोपाई करतीं महिलाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें