श्रावस्ती। शिक्षा विभाग की ओर से 28 तारीख को माध्यमिक और परिषदीय विद्यालयों में ई-वेस्ट मैनेजमेंट अभियान चलाया जाएगा। इसके तहत विद्यार्थियों को कचरे के पृथक्करण और उचित निस्तारण के प्रति जागरूक किया जाएगा। विद्यालयों में प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता भी आयोजित होगी। महानिदेशक स्कूल शिक्षा मोनिका रानी ने अभियान के संबंध में निर्देश जारी किए हैं। विद्यालयों में हरे, लाल, नीले और काले रंग के कूड़ेदान लगाए जाएंगे। डीआईओएस सत्येंद्र कुमार सिंह ने बताया कि विद्यार्थियों को रंगों के अनुसार कूड़ेदान के उपयोग की जानकारी दी जाएगी। ब्लॉक स्तर पर खंड शिक्षाधिकारियों को नोडल अधिकारी नामित किया गया है।