फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: श्रीराम जन्म का किया गया मंचन

Tue, 27 Oct 2026 12:03 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
कटरा। श्रीराम जानकी मंदिर बड़की कुट्टी में रामलीला के तीसरे दिन रविवार शाम स्थानीय कलाकारों ने रामजन्म प्रसंग का मंचन किया। राजा दशरथ ने पुत्रयेष्टि यज्ञ किया। हवन कुंड से अग्नि देव प्रकट हुए, उन्होंने खीर देकर सभी रानियों को खिलाने के लिए कहा। इसके बाद भगवान विष्णु ने मां कौशल्या को चतुर्भुज रूप दिखाया। मां कौशल्या ने विष्णु भगवान से बाल रूप में लीला करने के लिए कहा। भगवान श्रीराम के बाल रूप में प्रकट होने पर अयोध्या में मंगल ध्वनि गूंजने लगी। देवताओं ने पुष्पवर्षा की। इस दौरान दर्शकों ने भगवान श्रीराम का जयकारा लगाया। इस मौके पर काफी संख्या में लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें