फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: ई रिक्शा खड्ड में पलटा, सात घायल

Thu, 28 Aug 2025 12:15 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
श्रावस्ती। भिनगा-लक्ष्मनपुर मार्ग पर भुजंगा के पास बुधवार को एक ई रिक्शा अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड्ड में पलट गया। हादसे में ई रिक्शा सवार भयापुरवा निवासी विशंभर (25), राम प्रताप (40), रानी देवी (55), बिट्टा देवी (40), संगम लाल (65), ऋषभ (3) व भागेड़ू (68) गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों ने तत्काल सभी घायलों को एंबुलेंस से संयुक्त जिला चिकित्सालय में भर्ता कराया। विशंभर ने बताया कि वह परिवार के अन्य सदस्यों के साथ रिश्तेदार के घर नौव्वा नेवादा गांव जा रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें