फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: डिवाइडर से टकराया ई-रिक्शा, महिला की मौत और नौ लोग घायल; वैवाहिक कार्यक्रम से लौट रहे थे घर

Sun, 12 Apr 2026 01:55 PM IST
Bhupendra Singh अमर उजाला नेटवर्क, श्रावस्ती

सार

श्रावस्ती में एक ई-रिक्शा डिवाइडर से टकरा गया। हादसे में महिला की मौत हो गई। जबकि, नौ लोग घायल हो गए। ये लोग वैवाहिक कार्यक्रम से घर लौट रहे थे। आगे पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
हादसे के बाद बिलखते परिजन। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के श्रावस्ती में रविवार को एक ई-रिक्शा महिला को टक्कर मारते हुए डिवाइडर से टकरा गया। हादसे में एक महिला की मौत हो गई। जबकि, वाहन सवार 09 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली। आगे की कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन


हादसा सोनवा क्षेत्र के भिनगा-बहराइच मार्ग पर भारी गांव के निकट हुआ। क्षेत्र के ही लक्ष्मणपुर निवासी जान मोहम्मद ने बताया कि शनिवार को उनकी बेटी का विवाह था। वैवाहिक समारोह में शामिल होने के लिए उनके भाई बहराइच जिले से दरगाह क्षेत्र के गगन चक निवासी नफीस (45), अपनी पत्नी जैनब (40), पुत्री मारिफा (15) व पुत्र आहिल (6) के साथ ही नसरीन (20), एजाज की पत्नी साइबा (25) व उनकी बेटी बुसरा (2), सिदरा (1) तथा सना (7) के साथ आए थे। 

ये लोग ई-रिक्शा से रविवार को वापस घर जा रहे थे। ई-रिक्शा लक्ष्मणपुर बाजार निवासी दिनेश कुमार (30) चला रहे थे। भारीगांव के निकट चालक ने वाहन से नियंत्रण खो दिया। सड़क पार कर रही महिला को टक्कर मारते हुए डिवाइडर से टकरा गया। दुर्घटना में भारीगांव निवासी सुनीता (38) और वाहन सवार सभी गंभीर रूप से घायल हो गए। 
विज्ञापन


हादसा देख आसपास मौजूद लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को एंबुलेंस से संयुक्त जिला चिकित्सालय, भिनगा पहुंचाया। वहां परीक्षण के दौरान चिकित्सकों ने जैनब को मृत घोषित कर दिया। वहीं, नफीस, सिदरा व सुनीता की हालत गंभीर होने से चिकित्सकों ने मेडिकल कॉलेज, बहराइच के लिए रेफर कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें