फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैक्टर पलटने से चालक की मौत

विज्ञापन
सेमरी के पास अनियंत्रित हुई पलटी ट्रैक्टर ट्राली। - फोटो : SRAWASTI
विज्ञापन
श्रावस्ती। सेमरी चौराहे के निकट रविवार सुबह विद्युत पोल से टकरा कर एक ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित हो पलट गई। उसके नीचे दबने से चालक की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची भिनगा कोतवाली पुलिस ने लाश पोस्टमार्टम को भेज दिया।
विज्ञापन

वहीं शनिवार को गिलौला-लक्ष्मननगर मार्ग पर औरैया निधान के निकट एक बाइक बेकाबू हो पलट गई जिससे दो लोगों को गंभीर चोट आई जबकि वन कार्यालय भिनगा के निकट दो बाइकों की भिड़ंत में तीन लोगों को गंभीर चोट आई जिन्हें ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर किया गया है।
कोतवाली क्षेत्र भिनगा के इकौना-भिनगा मार्ग स्थित सेमरी चौराहे के निकट मिट्टी लाद कर आ रही एक टैक्टर-ट्रॉली रविवार को विद्युत पोल से टकरा गई। चालक के नियंत्रण खो देने के कारण ट्रैक्टर मार्ग किनारे खड्ड में जाकर पलट गया।
विज्ञापन

उसके नीचे दबने से सोनवा थाना क्षेत्र के ग्राम चंदर्खा बुजुर्ग निवासी चालक विजय कुमार वर्मा (28) पुत्र बच्छराज की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची भिनगा कोतवाली पुलिस ने ग्रामीणों के सहयोग से शव बाहर निकलवाया व पोस्टमार्टम के लिए भिनगा भेजवा दिया। वहीं सूचना पाते ही मौके पर पहुंचे परिवारीजनों का रो-रो कर हाल बेहाल है।
गिलौला-लक्ष्मननगर मार्ग स्थित गिलौला थाना क्षेत्र के ग्राम औरैया निधान के निकट शनिवार शाम एक बाइक अनियंत्रित होकर पलट गई। बाइक सवार मल्हीपुर थाना क्षेत्र के शिकारी चौड़ा निवासी कन्हई पुत्र घनश्याम व सोनवा थाना क्षेत्र के बरदेहरा निवासी शेषराज पुत्र प्रहलाद गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों घर लौट रहे थे।
स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची गिलौला पुलिस ने दोनों को संयुक्त जिला चिकित्सालय भिनगा पहुंचाया। उधर, भिनगा-सिरसिया मुख्य मार्ग स्थित वन कार्यालय भिनगा के निकट शनिवार को दो बाइकों की भिड़ंत हो गई जिससे मसूद अहमद, पूरन चंद व आनंद को गंभीर चोट आई। सूचना पर पहुंची भिनगा कोतवाली पुलिस ने तीनों को संयुक्त जिला चिकित्सालय भिनगा पहुंचाया जहां से तीनों को ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें