फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: प्यास न लगे फिर भी पिएं पानी

Fri, 23 Jun 2023 11:43 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
सीमावर्ती क्षेत्र में चिकित्सकीय परामर्श केंद्र का आयोजन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
जमुनहा(श्रावस्ती)। एसएसबी की ओर से सीमावर्ती क्षेत्रों के गांवों में चिकित्सीय परामर्श केंद्र का आयोजन किया जा रहा है। इसी के क्रम में शुक्रवार को डी समवाय ककरदरी की ओर से ककरदरी गांव में परामर्श केंद्र का आयोजन किया गया। इसकी अध्यक्षता उप कमांडेंट चिकित्साधिकारी ने की।
विज्ञापन

ककरदरी गांव में आयोजित चिकित्सीय परामर्श केंद्र में उपकमाडेंट (चिकित्साधिकारी) डॉ. अजीत ने ग्रामीणों को अच्छे स्वास्थ्य के प्रति सदैव सजग रहने की बात कही। इस दौरान ग्रामीणों से उन्होंने लोगों को हीट स्ट्रोक (गर्म हवा एवं लू के प्रकोप) से बचने के उपाय बताए। उन्होंने कहा कि कड़ी धूप में खास कर दोपहर में बाहर न निकले, जितनी बार हो सके पानी पिएं प्यास न लगने पर भी पानी पिए, नशीले पदार्थ, शराब तथा अल्कोहल के सेवन से बचें, घर से निकलते समय गमछा, टोपी, छाता, धूप का चश्मा और जूते चप्पल का इस्तेमाल करें, सफर में अपने साथ हमेशा पानी रखें, जहां तक हो सके घर में ही रहें और सूर्य के संपर्क से बचें। पंखे, ढीले कपड़ों का उपयोग करें, ठंडे पानी से बार बार नहाएं, संतुलित, हल्का व नियमित भोजन करें, उच्च प्रोटीन युक्त खाद्य पदार्थ का सेवन न करें, बासी भोजन से बचें। उन्होंने बताया कि यह चिकित्सीय परामर्श केंद्र प्रत्येक सप्ताह में सोमवार व शुक्रवार को सुबह दस से बारह बजे तक खुलेगा। इस दौरान ककरदरी बीओपी के प्रभारी निरीक्षक वाईएम खितान, उपनिरीक्षक ठाकरा राम चौधरी, सहायक उप निरीक्षक दयान सिंह सहित ककरदरी ग्राम प्रधान व अन्य ग्रामीण मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें