कटरा। कवि, साहित्यकार और समाज सेवी डॉ. अशोक पाण्डेय गुलशन को तमिलनाडु की संस्था मिरेकल बॉयज ने अंतरराष्ट्रीय शांति पुरस्कार से सम्मानित किया है। सेवानिवृत्त आयुर्वेदिक चिकित्साधिकारी डॉ. गुलशन पिछले चार दशकों से साहित्य, चिकित्सा और समाज सेवा के क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्हें मानवता, विश्व शांति और चिकित्सा सेवा में योगदान के लिए 30 देशों से 94 मानद डॉक्टरेट सहित कई सम्मान पूर्व में मिल चुके हैं। डॉ. गुलशन को विश्व के 60 देशों और भारत के 23 प्रांतों की संस्थाओं ने कुल 1879 सम्मान दिए हैं। उन्होंने हिंदी साहित्य की 26 पुस्तकें लिखी हैं। साहित्य के क्षेत्र में भी उन्हें 42 देशों से 834 सम्मान और उपाधियां मिली हुई हैं, जिनमें 28 मानद डॉक्टरेट शामिल हैं।