फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: वृद्धजनों को भी मिलेगा रोजगार

Wed, 25 Feb 2026 12:48 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
श्रावस्ती। वृद्धाश्रम में मंगलवार को अटल वयो अभ्युदय योजना के तहत कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष दद्दन मिश्रा ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि वृद्धजनों के खाली समय का सदुपयोग करने के लिए सरकार उन्हें मिठाई डिब्बा, लिफाफा, टोकरी, बैग व पूजा बाती आदि निर्माण का प्रशिक्षण देगी। इससे वृद्धजन के लिए बेहतर आय का स्रोत भी बनेगा। कार्यक्रम का संचालन सहायक प्रबंधक समाज कल्याण विभाग प्रशांत सिंह ने किया। इस मौके पर जिला समाज कल्याण अधिकारी डॉ. अमरनाथ यति, संदीप कुमार, सुनील तिवारी, संदीप यादव, पटवारी लाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें