फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूरदर्शी सोच के धनी थे डॉ. आंबेडकर : विधायक

Sat, 18 Apr 2026 12:02 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
सीआरबी बुद्ध इंटर कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम में मौजूद लोग।
विज्ञापन
कटरा। चौधरी राम बिहारी बुद्ध इंटर कॉलेज श्रावस्ती के सभागार में शुक्रवार को गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी में विधायक राम फेरन पांडेय ने कहा कि डॉ. भीमराव आंबेडकर दूरदर्शी सोच के धनी थे। उन्होंने समाज में सभी को बराबरी का दर्जा दिलाने के लिए कई प्रयास किए। भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ. मिश्रीलाल वर्मा ने कहा कि डॉ. भीमराव आंबेडकर समाज सुधारक और संविधान के निर्माता थे। 14 अप्रैल 1891 को मध्यप्रदेश के महू में एक दलित परिवार में जन्मे डॉ. आंबेडकर ने सभी कठिनाइयों को पार करते हुए भारत में समानता और न्याय के प्रतीक बने। इस मौके पर प्रवेश कुमार आर्या, शंकर दयाल पांडेय, मंसाराम सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें