फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: डीएम ने लिया डबल लॉक का जायजा

Wed, 14 Feb 2024 12:05 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
श्रावस्ती। जिले में 17 व 18 फरवरी को होने वाली पुलिस भर्ती परीक्षा के प्रश्नपत्र कोषागार के डबल लॉक में रखे जाएंगे। मंगलवार को डीएम कृतिका शर्मा ने इसका जायजा लिया। उन्होंने सहायक कोषाधिकारी अवधेश कुमार यादव को सभी व्यवस्थाएं चुस्त दुरुस्त करने का निर्देश दिया। डीएम ने बताया कि प्रश्नपत्रों को परीक्षा के दिन कोषागार के डबल लॉक से पुलिस बल की सुरक्षा में परीक्षा केंद्रों तक पहुंचाया जाएगा। इस दौरान सीसीटीवी कैमरों के संचालन, वाइस रिकॉर्डर व डीवीआर की व्यवस्था भी जांची। निरीक्षण के दौरान एडीएम अमरेन्द्र कुमार वर्मा, एसडीएम अरुण कुमार व सहायक कोषाधिकारी सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें