फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: कुत्तों ने 26 लोगों को किया जख्मी

Mon, 12 Jan 2026 12:32 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
श्रावस्ती। मल्हीपुर क्षेत्र में कुत्तों की दहशत थमने का नाम नहीं ले रही है। शनिवार को कुत्तों ने मल्हीपुर कस्बे व आसपास के गांवों में 26 लोगों को काटकर जख्मी कर दिया। सभी को मल्हीुपर सीएचसी ले जाया गया।
विज्ञापन



मल्हीपुर निवासी महेश ने बताया कि शनिवार को वह घर के बाहर खड़े थे, उसी दौरान पहुंचे कुत्ते ने उन पर हमला कर जख्मी कर दिया। उन्होंने सीएचसी मल्हीपुर में एंटी रैबीज इंजेक्शन लगवाकर व मलहम-पट्टी करवाई।

इसी तरह अलग-अलग कुत्तों ने शिवा, खुशबू, परिधि, ललिता देवी, नंदराम, अनुप्रिया, अंशराम, अभय प्रताप, अभिनय, रुखसाना, हलीमा, रामेश्वर, सायरा, अंश वर्मा, मो. लतीफ, जगदीश, पिंकू, हरीराम, राजेश, अलसीफा, अक्षय कुमार, समयदीन, छोटेलाल, विनोद कुमार व संजय कुमार पर भी हमला कर उन्हें जख्मी कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सभी के परिजनों ने उनका सीएचसी मल्हीपुर में इलाज करवाया और घर लेकर चले गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें