कुत्ते के हमले में घायल छोटाई। -संवाद
गिलौला (श्रावस्ती)। ग्राम पंचायत इमिलिया नरायन निवासी छोटाई (75) पर मंगलवार की दोपहर कुत्ते ने हमला कर दिया। हमले में गंभीर रूप से घायल छोटाई को परिजनों ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गिलौला पहुंचाया। उनकी हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने प्राथमिक इलाज के बाद उन्हें मेडिकल कॉलेज बहराइच रेफर कर दिया।
घायल छोटाई ने बताया कि वह अपने घर के दरवाजे पर बने मड़हे में पड़ी चारपाई पर बैठे आराम कर रहे थे। उसी दौरान अचानक पहुंचे कुत्ते ने उन पर हमला कर दिया। कुत्ते ने उनका हाथ दबोचकर चारपाई से नीचे गिरा दिया और पैर सहित शरीर के अन्य अंगों पर हमला करने लगा।
छोटाई की चीख सुन परिजन व अन्य ग्रामीण दौड़े और लाठी फटकार कर कुत्ते को भगाया। छोटाई के हाथ-पैर समेत शरीर के अन्य हिस्साें में गंभीर घाव बताए जा रहे हैं।