फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: चिकित्सक न प्रभारी, कैसे दूर होगी बीमारी

Mon, 13 Mar 2023 12:12 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
तुलसीपुर(श्रावस्ती)। जिले में आयोजित होने वाले मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेला अब औपचारिकता मात्र बनता जा रहा है। स्वास्थ्य केंद्र पर आने वाले मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए अस्पताल खुलने का इंतजार करना पड़ रहा है। ऐसा ही कुछ रविवार को सोनवा में देखने को मिला। सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र सोनवा में रविवार को मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले का आयोजन किया गया। इसमें में सिर्फ बैनर लगाकर औपचारिकता पूरी की जा रही थी जबकि मेले में सन्नाटा छाया हुआ था। मेले में न तो कोई चिकित्सक देखने को मिला, और न ही सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी ही। यहां तैनात फार्मासिस्ट सहदेव प्रसाद मिश्र व मोहम्मद ताहिर एलटी डाट्स महिपाल सरोज व स्वीपर लालबहादुर ही मौजूद मिले। जबकि मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले में तैनात डा. विपिन ओझा, डा. प्रमोद कुमार सिंह, डा. विवेक गुप्ता, प्रयोगशाला सहायक पदमेंद्र व्रत पांडे, चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी अभिलाषु कुमार नदारद मिले। यहां मौजूद आयुर्वेद चिकित्सक डा. वंदना सिंह, चौकीदार रामू पांडे, वार्डबॉय अजय मौर्या मौजूद रहे। इनकी ओर से 42 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया था। सीएचसी के चिकित्सकों के न आने पर फार्मासिस्ट लोगों से सोमवार को अस्पताल खुलने पर आने की बात कह कर लौटा रहे थे। इस बारे में सीएमओ डॉ. एसपी तिवारी ने ऐसी किसी भी जानकारी से इंकार करते हुए जांच कराकर कार्रवाई करने की बात कही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें