फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: किसी को साझा न करें ओटीपी व एटीएम पासवर्ड

Fri, 07 Aug 2026 11:28 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
महिलाओं को जागरूक करती महिला आरक्षी।-
विज्ञापन
श्रावस्ती। मिशन शक्ति अभियान 5.0 के द्वितीय चरण के तहत शुक्रवार को विभिन्न थानों की मिशन शक्ति टीमों द्वारा जागरूकता चौपाल का आयोजन किया गया। एएसपी चंद्रकेश सिंह ने बताया कि चौपाल में मौजूद महिलाओं व बालिकाओं को साइबर अपराधों से बचाव के संबंध में जागरूक करते हुए सोशल मीडिया फ्रॉड, ऑनलाइन ठगी, फर्जी कॉल, फर्जी वेबसाइट व संदिग्ध लिंक से होने वाली ठगी की जानकारी दी गई और सतर्क किया गया। साथ ही सभी को ओटीपी, बैंकिंग विवरण व अन्य गोपनीय जानकारियां किसी से साझा न करने, मजबूत पासवर्ड का उपयोग करने व साइबर ठगी होने पर तत्काल साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज कराने की अपील की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें