पुलिस कार्यालय में पीड़ित को मोबाइल प्रदान करते एसपी।
श्रावस्ती। श्रावस्ती पुलिस ने 50 गुमशुदा मोबाइल फोन बरामद किए। इन मोबाइलों को पुलिस कार्यालय में रविवार को उनके मालिकों को वितरित किया गया। सर्विलांस सेल ने तकनीकी संसाधनों का उपयोग कर यह सफलता हासिल की। एसपी राहुल भाटी ने बताया कि पुलिस लोगों की समस्याओं का त्वरित समाधान कर रही है। बरामद किए गए इन 50 मोबाइल फोन की अनुमानित कीमत 13 लाख 20 हजार रुपये है। एसपी ने लोगों से ठगी या अन्य आपराधिक घटनाओं की सूचना थानों में देने की अपील की। इससे पुलिस प्रभावी कार्रवाई कर सकेगी।