फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: सोशल मीडिया पर निजी जानकारी न करें साझा

Sun, 31 Aug 2025 01:18 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
जेतवन इंटर कॉलेज श्रावस्ती में आयोजित पुलिस की पाठशाला मौजूद छात्राएं।   -सवाद
विज्ञापन
कटरा/इकौना (श्रावस्ती)। अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से शनिवार को जेतवन इंटर कॉलेज श्रावस्ती में पुलिस की पाठशाला कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें मुख्य अतिथि सीओ इकौना भरत लाल और विशिष्ट अतिथि कटरा चौकी प्रभारी अंजलि वर्मा व जेतवन चौकी प्रभारी अंबेडकर रहे।
विज्ञापन


पाठशाला में सभी ने छात्राओं को साइबर अपराध, डिजिटल अरेस्ट व महिला अपराध के साथ-साथ विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी।


छात्राओं को जानकारी देते हुए सीओ भरत लाल ने बताया कि वर्तमान में अपराध की परिपाटी बदली है। अपराधियों ने साइबर अपराध की ओर रुख किया है, जो चिंताजनक है। साइबर अपराध से बचाव के लिए आप सब को सोशल मीडिया के प्रयोग में सावधानी बरतनी होगी। खास कर सोशल मीडिया पर दोस्ती करने, अपनी निजी तस्वीरें व जानकारी साझा करने से बचना होगा।

उन्होंने बताया कि सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफार्मों पर आने वाले लिंक से सभी को बचना चाहिए, लिंक पर क्लिक करते ही आप साइबर अपराधियों का शिकार बन जाते हैं। इसके साथ ही ओटीपी, संदिग्ध एप आदि को इंस्टाल करने से भी बचना चाहिए। अगर किसी भी प्रकार की समस्या हो, तो तत्काल पुलिस से या साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर फोन कर मदद लेनी चाहिए।
विज्ञापन




अपरिचितों से दूरी व बैड टच पर उठाएं आवाज
छात्राओं को जानकारी देते हुए कटरा चौकी प्रभारी अंजलि वर्मा ने कहा कि आप सभी अपने घर के आसपास, विद्यालय के आसपास व कहीं आते-जाते समय, अपरिचितों से दूरी बना कर रखें। साथ ही संबंधियों, पड़ोसियों या विद्यालय स्टाफ के गुड व बैड टच का भी पूरा ध्यान रखें। अगर कहीं भी आप को लगे कि कोई गलत तरीके से छू रहा है, तो तत्काल वूमेन हेल्प लाइन नंबर 1090 पर या नजदीकी थाने में शिकायत करें। आपकी शिकायत महिला पुलिस कर्मी सुनेंगी और आपकी पहचान गोपनीय रखी जाएगी। जेतवन चौकी प्रभारी ने छात्राओं को हेल्पलाइन 112, 181, 1098 व 103 आदि के बारे में विस्तृत जानकारी दी।



छात्राओं ने लगाई सवालों की झड़ी
छात्रा रिमझिम ने पुलिस विभाग में नौकरी करने की अहर्ता, प्रतीक्षा ने किसी छात्रा के मुसीबत में होने पर मदद, क्रांति यादव ने पारिवारिक कलह से बचने के उपाय, खुशी पाठक ने महिला सुरक्षा को लेकर किए जाने वाले उपाय आदि से संबंधित सवाल किए। सीओ भरत लाल व चौकी प्रभारी अंजलि ने सभी छात्राओं के सवालों का विस्तृत जवाब दिया। कार्यक्रम में जेतवन इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य पवन कुमार सिंह व सिपाही रीता आदि ने भी जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें