फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेंगू को लेकर घबराएं नहीं, बल्कि सतर्क रहें

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रावस्ती। डेंगू से घबराएं नहीं, बल्कि सावधान रहें। इससे बचने के लिए मच्छरों से बचाव करना अति आवश्यक है। डेंगू होने पर बिना चिकित्सक की सलाह के कोई दवा न लें। डेंगू मादा एडीज एजिप्टी मच्छर से फैलता है। यह मौसम इस मच्छर के पनपने के लिए अनुकूल है।
विज्ञापन

इस बारे में मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. एसपी तिवारी ने बताया कि कुछ सावधानियों को ध्यान में रखकर हम डेंगू से बच सकते हैं। मच्छरों का लार्वा नष्ट करने के लिए पानी की टंकी, बाल्टी को सप्ताह में एक दिन साफ कर सुखाएं, गमलों में रोजाना पानी दें। शरीर को ढकने वाले कपड़े पहनें। मच्छरों के डंक से बचने के लिए मच्छरदानी का प्रयोग करें।
घर के दरवाजे और खिड़कियों पर महीन जाली लगवाएं। रेफ्रिजरेटर की ट्रे में पानी एकत्र न होने दें। एसी-कूलर बंद रखें, उन्हें किसी कपड़े से भी ढकें। बुखार होने पर रक्त की जांच अवश्य कराएं। जिले के हर प्राथमिक, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तथा जिला अस्पताल में जांच की व्यवस्था है।
विज्ञापन

डेंगू के लक्षण
सीएमओ ने बताया कि डेंगू के लक्षणों में तेज बुखार, सिरदर्द, मांसपेशियों में दर्द, त्वचा पर लाल रंग के दाने निकलना, आंखों के पिछले हिस्से में दर्द होना, जोड़ों में दर्द, सूजन आना, मसूड़ों व नाक से खून निकलना है। डेंगू के मच्छर दिन में खासकर सुबह के वक्त काटते हैं। अगर रात में रोशनी ज्यादा है तो भी यह मच्छर काट सकते हैं। इसलिए सुबह और दिन के वक्त घर के आसपास मच्छरों को न रहने दें। एडीज इजिप्टी मच्छर बहुत ऊंचाई तक नहीं उड़ पाते, इंसान के घुटने के नीचे तक ही पहुंच पाते हैं। ऐसे में रात से ज्यादा सुबह इन मच्छरों से बचना आवश्यक है।
गहरे रंग का होता एडीज एजिप्टी मच्छर
डेंगू फैलाने वाला मादा एडीज एजिप्टी मच्छर छोटा व गहरे रंग का होता है। इसकी टांगें बहुत खुली हुई नहीं होतीं, यह ज्यादा ऊपर नहीं उड़ पाता। यही कारण है कि आमतौर पर टखनों और कोहनी पर काटता है। सूर्योदय के दो घंटे बाद और सूर्यास्त से कई घंटे पहले सर्वाधिक सक्रिय रहता है आमतौर पर घर के अंदर काटता है। दिन के समय में ऐसे पानी में अंडे देता है, जिसमें पत्तियां, शैवाल होते हैं। यह मच्छर जीका व येलो बुखार भी फैलाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें